पॉडकास्ट पर संगीतबद्ध गीतों, कवि-सम्मेलनों, बालोपयोगी सामग्रियों और कहानियों का प्रसारण
दोस्तो,
हिन्द-युग्म यह संकल्प लेकर चला है कि अपने प्रयासों में दिवस प्रति दिवस गुणात्मक सुधार हो। ३ फरवरी २००८ को पहला म्यूजिक एल्बम 'पहला सुर' रीलिज करने के बाद हिन्द-युग्म अब ऐसे हज़ारों एल्बम निकालने का इरादा रखता है, ताकि हिन्दी और इसके अच्छे साहित्य को अधिक से अधिक पापुलर किया जा सके। आज से अपने इस आवाज़ पृष्ठ पर स्थाई तौर पर ४ स्थाई कार्यक्रम जोड़ रहे हैं।
१) प्रत्येक शुक्रवार नये संगीतबद्ध गीत का प्रकाशन
२) महीने के अंतिम रविवार को पॉडकास्ट कवि सम्मेलन का प्रसारण
३) महीने में कम से कम दो बाल-साहित्य के पॉडकास्ट का प्रसारण
४) प्रत्येक माह एक कहानी के पॉडकास्ट का प्रसारण
संगीतबद्ध गीत के लिए-
संगीतबद्ध गीत के लिए ७ पुराने संगीतकारों के अतिरिक्त हमने ३ नये संगीतकार (सुभोजेत, निखिल/चार्ल्स और अनुरूप) को जोड़ा है जो बहुत से गीतों पर काम कर रहे हैं। हमारी कोशिश है कि हम उभरते हुए गायकों, संगीतकारों और गीतकारों को इस महाअभियान से एक महामंच दे पाये। भविष्य के उदियमान सितारे बनें। इसके लिए हमने जजों की एक खास टीम बनाई है। निर्णायक मंडली में विविध भारती रेडियो के सुप्रसिद्ध रेडियो जॉकी यूनुस खान, उभरती हुई गायिका कविता सेठ (गेंगस्टर फेम) और यूनिवर्सल म्यूजिक कंपनी में मैनेजर सुरिन्दर रत्ती शामिल है।
हमारे कार्यों की समीक्षा और सलाह के लिए हमने चुना है हिन्दी ब्लॉगिंग में वरिष्ठ संगीत समीक्षक और संगीत मर्मज्ञ मनीष कुमार को।
यदि आपमें भी गीत गाने, संगीत देने और लिखने का शौक है तो podcast.hindyugm@gmail.com पर संपर्क कीजिए।
पॉडकास्ट कवि-सम्मेलन के लिए-
हिन्द-युग्म एक नया प्रयोग करने जा रहा है। हर महीने के अंतिम रविवार के सुबह १०-१२ बजे के मध्य कवियों की अपनी आवाज़ में उनकी कविताओं का प्रसारण किया जायेगा।
जो कवि इस आयोजन में हिस्सा लेना चाहते हैं वो अपनी आवाज़ में अपनी कविता रिकार्ड करके २० जुलाई २००८ तक podcast.hindyugm@gmail.com पर ईमेल करें। अच्छी क्वालिटी के पॉडकास्ट हो हम पॉडकास्ट कवि सम्मेलन में स्थान देंगे।
बाल-साहित्य का पॉडकास्ट-
फिलहाल श्रीमती मीनाक्षी धनवंतरि बाल-उद्यान में प्रकाशित रचनाओं को अपनी आवाज़ देकर आवाज़ पर प्रकाशित करती हैं। आप भी बाल-उद्यान में प्रकाशित बाल-रचनाओं को स्वरबद्ध करें और podcast.hindyugm@gmail.com भेज दें। यदि आपके पास खुद का कम्पोज किया हुआ कोई बालोपयोगी रिकार्डिंग है तो उसे भी उपर्युक्त ईमेल पते पर भेज दें।
कहानियों का पॉडकास्ट-
हिन्द-युग्म ने प्रत्येक माह एक कहानी का प्रसारण करना चाहता है। यदि आपको लगता है कि आपकी वाचनशैली में दम है तो अपनी आवाज़ में कहानी-कलश पर प्रकाशित कहानियों का पॉडकास्ट बनायें और podcast.hindyugm@gmail.com पर ईमेल करें। आप किसी चर्चित कहानी, या चर्चित कहानीकार की कहानियों का भी पॉडकास्ट भेज सकते हैं। इसे हम आवाज़ में प्रकाशित करेंगे।
तो आयें और हमारा हाथ बँटायें।


दिनांक ८/७/२००९ से १४/७/२००९, मदन मोहन साहब की पुण्यतिथि तक हर शाम सुनिए/पढिये मदन साहब के स्वरबद्ध कुछ बेमिसाल गीत सिर्फ ओल्ड इस गोल्ड पर.
पंकज अवस्थी के आरोपों को निरस्त करते हुए संगीतकार प्रीतम चकवर्ती ने कहा है कि फिल्म न्यू यार्क का गीत "है जूनून" किसी अन्य गीत की नक़ल नहीं है. हालाँकि यशराज फिल्म्स के आग्रह पर पंकज ने अपने आरोप वापस तो ले लिए, पर तब तक क्षति घट चुकी थी और इन्टरनेट पर प्रीतम के खिलाफ पर्याप्त सामग्रियां पोस्ट हो चुकी थी. प्रीतम ने कहा कि वो इन आरोपों से बेहद दुखी हुए हैं, उन्होंने कहा -"यदि मैं कहीं से प्रेरित हुआ होता तो मैं खुले-आम उसे स्वीकार करने से भी नहीं हिचकता. जैसा कि फिल्म रेस के मामले में हुआ था. मैं अपने संगीत की कसम खाकर कह सकता हूँ कि ये गीत मेरा ओरिजनल है." अब प्रीतम जी इतना कह रहे हैं तो मानना ही पड़ेगा भाई.

पॉडकास्ट कवि सम्मेलन का मई 2009 अंक


आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)
8 श्रोताओं का कहना है :
क्या बात है!!! हिन्दयुग्म का एक और सराहनीय प्रयास!!!
बहुत बहुत बधाई
asha hai aap sab ka ye naya prayas sangeet ko naye rang pradaan karega
हिन्दयुग्म का एक और नया कदम.. हिन्दी सेवा का सराहनीय प्रयास कई लोगों को इस दिशा की ओर बढ़ने को प्रोत्साहित करेगा. हमारी ढेरो शुभकामनाएँ आपके साथ हैं.
बहुत ही अच्छा प्रयास है हिंद युग्म द्वारा
काबिले तारीफ़,नए कवियों तथा नए उभरते हुए प्रतिभाओ को आगे बढने का मौका मिलेगा
हिन्दयुग्म अपने नि:स्वार्थ सराहनीय प्रयासों के लिए बधाई का पात्र है और हिन्दयुग्म के साथ जुड़ना मै अपना सौभाग्य समझती हूँ | बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं
बहुत अच्छे प्रयास हैं, लगता है हिन्दयुग्म हिन्दी की बेबसाइटों में अग्रणी स्थान बनायेगा.
हिन्दी युग्म का एक सराहनीय प्रयास। अभिनंदन।
आप क्या कहना चाहेंगे? (post your comment)